तमिलनाडु के श्रीलक्ष्मी नारायणी मंदिर में लगा है स्वर्ण मंदिर से भी दोगुना सोना
वेल्लोर (तमिलनाडु) स्थित श्रीलक्ष्मी नारायणी स्वर्ण मंदिर में अमृतसर (पंजाब) के स्वर्ण मंदिर से दोगुना सोना लगा है। इस मंदिर का निर्माण 2000 के आसपास शुरू हुआ था और 2007 में बनकर तैयार हुआ था। 'न्यूज़18 के मुताबिक, इस मंदिर के ऊपर करीब 1,500 किलोग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है और इसपर 9-10 लेयर की गोल्ड कोटिंग है।