तमिलनाडु में 3 एग्ज़िट पोल्स ने स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK की जीत का लगाया अनुमान
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर तीन एग्ज़िट पोल्स ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके की जीत का अनुमान लगाया है। मैटराइज़ ने 234 सीटों वाली विधानसभा में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 122-132 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है। वहीं, पीपल्स पल्स और पी-मार्क ने डीएमके के 125-145 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है।