तमिलनाडु में 49 साल की महिला ने मेडिकल कॉलेज में लिया दाखिला, बेटी से मिली प्रेरणा
तमिलनाडु की 49 वर्षीय अमुथवल्ली मणिवन्नन ने अपनी बेटी के साथ नीट परीक्षा की तैयारी की और 147 अंक लाकर पीडब्ल्यूडी श्रेणी आरक्षण से सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले लिया है। अमुथवल्ली ने कहा, "अपनी बेटी को नीट की तैयारी करते देखकर मेरी महत्वाकांक्षा फिर से जागृत हो गई और वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थी।"