तमिलनाडु में कार के अंदर मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, खुदकुशी की आशंका
पुदुकोट्टई (तमिलनाडु) ज़िले में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव एक कार में मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में ज़हर खाकर सामूहिक खुदकुशी करने की आशंका जताई और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट्स हैं कि मृतकों में से एक शख्स ने बिज़नेस के लिए काफी कर्ज़ लिया हुआ था।