तमिलनाडु में कमला हैरिस के गांव में लगाए गए उनके पोस्टर
अमेरिका की उप-राष्ट्रपति और आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार कमला हैरिस के समर्थन में तमिलनाडु के तिरुवरूर ज़िले में स्थित उनके गांव थुलसेंड्रापुरम में जश्न का माहौल है। गांव में उनके कई पोस्टर लगाए गए हैं। गौरतलब है कि कमला हैरिस की मां इस गांव से ताल्लुक रखती थीं जबकि उनके पिता जमैकन थे।