तमिलनाडु में ट्रेन के 5 डिब्बे पटरी से उतरे, लोको पायलट के ट्रेन रोकने से टला बड़ा हादसा

विल्लुपुरम (तमिलनाडु) रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को पुद्दुचेरी जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन के कम-से-कम पांच डिब्बे पटरी से उतर गए जिसमें करीब 500 यात्री सवार थे। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, लोको-पायलट ने तेज़ आवाज़ सुनने के बाद ट्रेन को रोका जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

Load More