तमिलनाडु में तूफान फेंगल के चलते हुए भूस्खलन में बच्चों समेत 7 लोग मलबे में दबे
चक्रवाती तूफान फेंगल के चलते तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में रविवार देर शाम भूस्खलन हुआ जिसमें पहाड़ी की निचली ढलान पर स्थित इमारत ढह गई। मलबे में दो परिवार के 7-लोगों के दबे होने की आशंका है जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। ज़िला कलेक्टर डी भास्कर पांडियन के मुताबिक, मलबे में 5 बच्चे दबे हैं जिनका कोई पता नहीं चला है।