तमिलनाडु में प्रेमी के साथ भागी युवती, उसके परिजन ने युवक की मां को किया अगवा
तमिलनाडु के धर्मपुरी में मंगलवार रात को एक युवती दूसरी जाति के अपने प्रेमी के साथ भाग गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद नाराज़ हुए लड़की के माता-पिता ने लड़के की मां को अगवा कर बंधक बना लिया और फरार हो गए। पुलिस की एक टीम युवक व युवती और दूसरी टीम लड़की के माता-पिता को तलाश रही है।