तमिलनाडु में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 6 मज़दूरों की हुई मौत

विरुधुनगर (तमिलनाडु) के सत्तूर इलाके में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार को विस्फोट हो गया जिसमें कम-से-कम 6 मज़दूरों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका उस समय हुआ जब कर्मचारी फैक्ट्री में पटाखे बना रहे थे।

Load More