तमिलनाडु में फेक NCC कैंप में 13 छात्राओं के यौन शोषण के मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या
कृष्णागिरी (तमिलनाडु) में एक फर्ज़ी एनसीसी कैंप में 13 स्कूली छात्राओं के यौन शोषण मामले में गिरफ्तार शिवरामन नामक मुख्य आरोपी ने अस्पताल में ज़हर खाकर जान दे दी है। बकौल रिपोर्ट, मेडिकल के लिए आरोपी को 19-अगस्त को अस्पताल लाया गया जहां से भागने की कोशिश में उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। तब से आरोपी अस्पताल में भर्ती था।