तमिलनाडु में भाषण के दौरान DMK सांसद ए राजा पर गिरा लाइट पोल, बाल-बाल बचे
मयिलाडुथुरै (तमिलनाडु) में रविवार को एक जनसभा में भाषण देते समय डीएमके सांसद ए राजा पर लाइट पोल गिर गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें तेज़ हवा के कारण पोल माइक स्टैंड पर गिरते और ए राजा तुरंत वहां से हटते हुए दिख रहे हैं। इससे मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।