तमिलनाडु में मुझसे ज़्यादा लोकप्रिय एकमात्र बिहारी धोनी हैं: प्रशांत किशोर
चेन्नई (तमिलनाडु) में बुधवार को ऐक्टर विजय की पार्टी तमिलागा वेत्री कड़गम (टीवीके) के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर शामिल हुए। प्रशांत किशोर ने कहा, "तमिलनाडु में मुझसे ज़्यादा एकमात्र लोकप्रिय बिहारी एमएस धोनी हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव में टीवीके को जिताने के बाद मैं धोनी से ज़्यादा लोकप्रिय हो जाऊंगा।"