तमिलनाडु में मॉर्निंग वॉक पर निकले 'नाम तमिलर पार्टी' के नेता की हुई हत्या
तमिननाडु में मॉर्निंग वॉक पर निकले 'नाम तमिलर पार्टी' के मदुरै उत्तर के उप-सचिव बालासुब्रमण्यम की मंगलवार सुबह हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया है कि राज्य मंत्री पलानीवेल त्यागराजन के आवास के पास से गुज़रने के दौरान बालासुब्रमण्यम की हत्या की गई। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बसपा नेता आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या कर दी गई थी।