तमिलनाडु में मिले 8,000-12,000 साल पुराने समुद्री जीवाश्म
थूथुकुडी (तमिलनाडु) में 8,000-12,000 साल पुराने समुद्री जीवाश्म मिले हैं। भारी बारिश और मिट्टी के कटाव के कारण ये जीवाश्म सामने आए हैं और वैज्ञानिकों ने यहां से 104 नमूने लिए हैं जिनकी जांच की जाएगी। यह खोज होलोसीन युग की झलक देती है और इन जीवाश्मों से समुद्र का स्तर और पर्यावरण में हुए बदलाव का पता चलता है।