तमिलनाडु में महिला पुलिस को दिया जाएगा 1 साल का मातृत्व अवकाश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की है कि राज्य में महिला पुलिसकर्मियों को एक साल का मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। इसके अलावा सीएम ने कहा है, "काम फिर से शुरू करने पर उन्हें अपने बच्चों की देखभाल के लिए तीन साल के लिए अपने पति या माता-पिता के स्थान पर अपनी पसंद की पोस्टिंग मिलेगी।"