तमिलनाडु में लिफ्ट में बाल फंसने से 52 वर्षीय महिला की हुई मौत
त्रिची (तमिलनाडु) में लिफ्ट में बाल फंसने से एक 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। डी सुमति नामक महिला हार्डवेयर की एक दुकान में काम करती थी और वह दुकान की सर्विस लिफ्ट से तीसरी मंज़िल पर जा रही थी तभी बाल फंसने के कारण टक्कर लगने से उसका सिर कुचल गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।