तमिलनाडु में हुआ बड़ा उलटफेर, मुख्यमंत्री स्टालिन हारे चुनाव
तमिलनाडु चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है जिसमें मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट से चुनाव हार गए हैं। इसी सीट से तीन बार जीते हुए स्टालिन को टीवीके के वीएस बाबू ने हराया है। वहीं, चेपक थिरुवल्लिकेनी सीट से उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन की जीत हुई है। गौरतलब है, टीवीके राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।