तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर ने बताईं पेट की चर्बी बढ़ाने वालीं 3 सबसे खराब चीज़ें
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर सिद्धार्थ सिंह ने पेट की चर्बी बढ़ाने वालीं 3 सबसे खराब चीज़ें बताई हैं। सिद्धार्थ के मुताबिक, इनमें 'पीनट बटर' (थोड़े से पीनट बटर में बहुत कैलोरीज़ होती हैं), 'ग्रनोला' (वेट लॉस जर्नी में नुकसानदायक होता है) और 'बीयर' शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन तीन चीज़ों से बचना चाहिए।