तमन्ना भाटिया ने मुंबई में गिरवी रखे 3 फ्लैट, ₹18 लाख/माह पर किराए पर ली कमर्शियल प्रॉपर्टी
Propstack द्वारा ऐक्सेस किए गए दस्तावेज़ों के मुताबिक, ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में अपने 3 फ्लैट ₹7.84 करोड़ में गिरवी रखे हैं और जुहू में एक कमर्शियल प्रॉपर्टी ₹18 लाख/महीने पर किराए पर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, कमर्शियल प्रॉपर्टी का किराया चौथे साल में बढ़कर ₹20.16 लाख और पांचवें साल में ₹20.96 लाख हो जाएगा।