तमाचे जैसा लग रहा है: मां की मौत के बाद छुट्टियों से लौटने पर गूगल से हटाया गया इंजीनियर
गूगल से निकाले गए एक इंजीनियर टॉमी यॉर्क के मुताबिक, दिसंबर में मां की मौत के बाद वह छुट्टियों से कुछ दिन पहले ही काम पर लौटे थे। उन्होंने लिंक्डइन पर लिखा, "मैंने इससे भी खराब किस्से सुने...लेकिन यह चेहरे पर तमाचे जैसा महसूस हो रहा है।" उन्होंने कहा, "शुक्र है कि मैंने...ओवरटाइम करने के बजाय...मां के साथ वक्त बिताया।"