तमिल ऐक्टर व राजनेता अरुलमणि का 65 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन
तमिल ऐक्टर व राजनेता अरुलमणि का 65 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिछले कई दिनों से अरुलमणि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एआईएडीएमके की तरफ से चुनाव प्रचार कर रहे थे।