तमिल ऐक्टर विजय ऐंटनी को मलेशिया में फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट, अस्पताल में भर्ती

तमिल ऐक्टर विजय ऐंटनी अपनी फिल्म 'पिचईकरण 2' के सेट पर एक ऐक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। 'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वॉटरबोट चलाते हुए विजय का संतुलन बिगड़ गया था और वह बड़ी नाव से टकरा गए जिसके बाद उन्हें कुआलालम्पुर (मलेशिया) के अस्पताल ले जाया गया। वह रिकवर कर रहे हैं।

Load More