तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' में नज़र आए ऐक्टर ई. रामदास का हुआ निधन
अभिनेता आर. माधवन और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' (2017) में नज़र आ चुके ऐक्टर ई. रामदास का सोमवार को चेन्नई के एक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 1986 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले रामदास ने अभिनय के अलावा लेखन और निर्देशन भी किया। रामदास के बेटे ने उनके निधन की पुष्टि की।