तमिलनाडु के अनाथालय में फूड पॉइज़निंग से 3 बच्चों की मौत, एनसीपीसीआर ने लिया संज्ञान
अधिकारियों के अनुसार, तिरुपुर (तमिलनाडु) में बुधवार को एक निजी अनाथालय में कथित फूड पॉइज़निंग के कारण 3 बच्चों की मौत हो गई व करीब 11-बच्चे फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल ज़िलाधिकारी, दोषी पाए जाने पर अनाथालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, एनसीपीसीआर ने मौत की जांच के लिए राज्य के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है।