तमिलनाडु के डीजीपी ने बिहार के मज़दूरों पर हमले के वीडियो को बताया भ्रामक
तमिलनाडु में बिहार के मज़दूरों पर हमले के दावों वाले वीडियो को वहां के डीजीपी शैलेंद्र बाबू ने भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा, ''जो दो वीडियो वायरल हो रहे हैं वे कुछ समय पहले के हैं। एक झड़प तिरुप्पुर में बिहार के मज़दूरों के 2 गुटों में हुई थी जबकि दूसरी झड़प कोयंबटूर के स्थानीय लोगों में हुई थी।''