तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम की मां का 95 वर्ष की आयु में हुआ निधन
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम की मां पलानीअम्मल नचियार का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थीं और उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उन्हें थेनी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है, स्थिति खराब होने पर उन्हें घर ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।