तमिलनाडु के मंदिर में अंगारों पर चले श्रद्धालु व पुलिसकर्मी, सामने आया वीडियो
तमिलनाडु के इरोड ज़िले में स्थित बन्नारी अम्मन मंदिर में आयोजित हुए एक धार्मिक अनुष्ठान में कई श्रद्धालु व पुजारी अंगारों पर चले जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ ही अंगारों के आसपास पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी अंगारों पर चलते हुए दिख रहे हैं।