तमिलनाडु के यूट्यूबर शंकर पर लगा गुंडा ऐक्ट, पुलिस अफसरों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
पुलिस अफसरों व महिला पुलिसकर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के यूट्यूबर सवुक्कु शंकर पर गुंडा ऐक्ट लगाया गया है। कोयंबटूर पुलिस ने बताया कि शंकर के खिलाफ देश के अलग-अलग हिस्सों में पहले से ड्रग्स केस समेत 7 मामले लंबित हैं। टिप्पणी मामले में दूसरे आरोपी फेलिक्स गेराल्ड की गिरफ्तारी भी हुई है।