तमिलनाडु के राज्यपाल ने ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक लौटाया

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने बुधवार को ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध लगाने व राज्य में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने वाले विधेयक को लौटा दिया। 'एएनआई' के मुताबिक, उन्होंने बिल पर सरकार से और स्पष्टीकरण मांगा है। ऑनलाइन गैंबलिंग में हार से 22 लोगों की आत्महत्या के बाद राज्य विधानसभा ने अक्टूबर-2022 में सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया था।

Load More