तमिलनाडु के राज्यपाल ने ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित विधेयक को दी मंज़ूरी
तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने ऑनलाइन गैंबलिंग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित विधेयक को अपनी मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि राज्यपाल रवि द्वारा इस विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्य सरकार के पास वापस लौटाए जाने के बाद मार्च 2023 में तमिलनाडु विधानसभा ने इसे सर्वसम्मति से फिर से पारित कर दिया था।