तमिलनाडु के वित्त मंत्री की कार पर चप्पल फेंकने के आरोप में 5 बीजेपी कार्यकर्ता हुए अरेस्ट
तमिलनाडु के वित्त मंत्री पी. थियागा राजन की कार पर चप्पल फेंकने के आरोप में 5 बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, राजन गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए भारतीय सेना के जवान डी. लक्ष्मणन को श्रद्धांजलि देकर लौट रहे थे तभी उनकी गाड़ी पर चप्पल फेंकी गई। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।