तमिलनाडु के विधायक ने कहा- सीएसके में राज्य के खिलाड़ियों को मौका नहीं मिलता, बैन लगे
तमिलनाडु में पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) पार्टी के विधायक एस.पी. वेंकटेशवरन ने मंगलवार को विधानसभा में कहा, "राज्य में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की आईपीएल टीम में तमिलनाडु का एक भी खिलाड़ी नहीं।" उन्होंने कहा, "तमिल खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं करने के लिए तमिलनाडु सरकार को सीएसके पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।"