तमिलनाडु के शिवगंगा में ट्रक से टकराई बस, 3 महिलाओं की मौत व 7 लोग हुए घायल
तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले में थिरुमनजोलाई के पास सोमवार को राज्य परिवहन की एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। शिवगंगा के डीसी मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि इस दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 7 अन्य घायल हो गए। बकौल रेड्डी, घायलों को इलाज के लिए शिवगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।