तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने राज्य के खेल मंत्री के रूप में ली शपथ
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को राज्य के खेल मंत्री के रूप में शपथ ली। चेन्नई में राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उदयनिधि को राज्यपाल आर. एन. रवि ने शपथ दिलाई। उदयनिधि ने शपथ लेने के बाद अपने माता-पिता के साथ तस्वीर शेयर कर कहा, "मुझे यह अवसर देने के लिए आपका शुक्रिया।"