तमिलनाडु के स्कूल में छात्रों ने दलित कुक द्वारा बनाया गया नाश्ता खाने से किया इनकार

करूर (तमिलनाडु) में एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के कम-से-कम 15 छात्रों ने सुमति नामक दलित कुक द्वारा पकाया गया नाश्ता खाने से इनकार कर दिया। मंगलवार को ज़िला कलेक्टर टी प्रभुशंकर ने स्कूल का दौरा किया और सुमति द्वारा बनाया गया खाना खाया। उन्होंने कहा कि भेदभाव करने वाले लोगों पर एससी/एसटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।

Load More