तमिलनाडु गवर्नर को बर्खास्त करें, वह सांप्रदायिक नफरत को भड़काते हैं: राष्ट्रपति से डीएमके
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके और उसके सहयोगी दलों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्रदेश के राज्यपाल आर.एन. रवि को बर्खास्त करने की मांग की है। अपने ज्ञापन में उन्होंने कहा है, "राज्यपाल ने संविधान और कानून के संरक्षण, रक्षा और बचाव की...शपथ का उल्लंघन किया है...वह सांप्रदायिक नफरत को भड़काते हैं और वह राज्य की शांति के लिए खतरा हैं।"