तमिलनाडु ने दर्ज की 50 ओवर के क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

तमिलनाडु ने सोमवार को लिस्ट ए (50 ओवर) क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच में अरुणाचल प्रदेश को 435 रनों से हराकर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड समरसेट के नाम दर्ज था जिसने 1990 में डेवॉन को 346 रनों से हराया था।

Load More