तमिलनाडु ने रचा इतिहास, किसी 50 ओवर के मैच में 500 रन बनाने वाली पहली टीम बनी
किसी लिस्ट ए (50-ओवर) मैच में 500-रन का आकंड़ा पार करने वाली तमिलनाडु पहली टीम बन गई है। तमिलनाडु ने विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सोमवार को 506/2 का स्कोर खड़ा किया। लिस्ट ए में पिछला सर्वाधिक स्कोर इंग्लैंड के नाम था, जिसने इस साल जून में नीदरलैंड्स के खिलाफ 498/4 का स्कोर बनाया था।