तमिलनाडु मामले में फर्ज़ी वीडियो पोस्ट करने के आरोपी मनीष कश्यप ने बिहार में किया सरेंडर

बिहार पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु में मज़दूरों से हुई कथित हिंसा के मामले में फर्ज़ी वीडियो पोस्ट करने के आरोपी यूट्यूबर मनीष कश्यप ने जगदीशपुर थाने (पश्चिम चंपारण) में सरेंडर किया है। इससे पहले पुलिस ने मनीष कश्यप के 4 बैंक खाते फ्रीज़ किए थे जिनमें करीब ₹42 लाख जमा हैं। बकौल पुलिस, कश्यप आदतन अपराधी है।

Load More