तमिलनाडु में 15-वर्षीय छात्र ने सहपाठी को घोंपा चाकू, हत्या की कोशिश का केस दर्ज

तमिलनाडु में एक 15-वर्षीय स्कूली छात्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, शनिवार को पीड़ित और उसके दोस्त एक-दूसरे पर आम की गुठलियां फेंक रहे थे और तभी एक गुठली कथित तौर पर आरोपी के दोस्त को लग गई। इसी विवाद पर आरोपी ने पीड़ित को उसके कंधे से नीचे चाकू घोंप दिया।

Load More