तमिलनाडु में 40 फीट गहरी खाई में वैन गिरने से सबरीमाला से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की हुई मौत
थेनी (तमिलनाडु) ज़िलाधिकारी के.वी. मुरलीधरन ने बताया है कि शुक्रवार रात कुमुली पहाड़ी दर्रे में एक वैन के 40-फीट गहरी खाई में गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वे सभी सबरीमाला मंदिर से लौट रहे थे व संभवत: चालक के वैन पर नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। हादसे में एक बच्चे समेत 2 लोग घायल हुए हैं।