तमिलनाडु में कंजंक्टिवाइटिस के रोज़ाना 4,500 केस हो रहे रिपोर्ट, राज्य सरकार ने दी चेतावनी

तमिलनाडु में कंजंक्टिवाइटिस (मद्रास आई) संक्रमण के रोज़ाना 4,500 के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा. सुब्रमण्यम ने लोगों से आग्रह किया कि वे इसके लिए खुद इलाज न करें। उन्होंने कहा, "इसमें हर व्यक्ति को अलग दवा की ज़रूरत हो सकती है। अगर गलत दवा ली गई तो आंख की रोशनी जा सकती है।"

Load More