तमिलनाडु में कटरीना ने अपनी मां के स्कूल के बच्चों के साथ किया डांस, शेयर कीं तस्वीरें
ऐक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मदुरै (तमिलनाडु) में अपनी मां सुज़ैन कैफ द्वारा संचालित माउंटेन व्यू स्कूल के संस्थापक दिवस समारोह में हिस्सा लिया। कटरीना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें व वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "स्कूल में अपनी मां द्वारा किए गए कामों पर मैं हमेशा गर्व महसूस करती हूं।" कटरीना ने स्कूल के बच्चों के साथ डांस भी किया।