तमिलनाडु में काटना पड़ा डेढ़ साल के बच्चे का हाथ, अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप

चेन्नई (तमिलनाडु) के इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ में मस्तिष्क संबंधी समस्या के इलाज के लिए भर्ती करवाए गए एक 18-महीने के बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके बेटे का दाहिना हाथ काटना पड़ा। बकौल माता-पिता, एक नर्स द्वारा कैनुला डालने के बाद बच्चे का हाथ लाल और काला पड़ गया था।

Load More