तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के डीआईजी सी. विजयकुमार ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
तमिलनाडु में कोयंबटूर रेंज के डीआईजी सी. विजयकुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है और इसके पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। विजयकुमार ने मॉर्निंग वॉक के बाद अपने कमरे के अंदर खुद को गोली मारी। उन्होंने इस साल 6 जनवरी को कोयंबटूर रेंज के डीआईजी का पदभार संभाला था।