तमिलनाडु में जंगली हाथी के पास खड़े दिखे शख्स का वीडियो आने के बाद उसे किया गया गिरफ्तार
तमिलनाडु में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन एवं वन विभाग की अपर मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने बताया कि एक वीडियो में जंगली हाथी के पास खड़ा दिखा शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है। साहू ने ट्वीट कर लिखा, "यह कार्रवाई दूसरों के लिए सबक होगी।" गौरतलब है, आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे द्वारा वीडियो को शेयर करने के बाद यह कार्रवाई हुई।