तमिलनाडु में जल्लीकट्टू उत्सव के दौरान सांडों को काबू करने में 74 लोग हुए घायल
तमिलनाडु में रविवार को सीज़न के पहले जल्लीकट्टू उत्सव के दौरान सांडों को काबू करने की कोशिश में 74 लोग घायल हो गए। कार्यक्रम स्थल पर 20 सदस्यीय चिकित्सा दल के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऐम्बुलेंस तैनात की गई थीं। यह उत्सव 6 जनवरी को होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से दो दिन टाल दिया गया था।