तमिलनाडु में जल्लीकट्टू के दौरान 2 पुलिसकर्मियों समेत 45 लोग हुए घायल
अवनियापुरम (तमिलनाडु) में सोमवार को जल्लीकट्टू के दौरान 2 पुलिसकर्मियों समेत 45 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें इलाज के लिए मदुरै के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है। गौरतलब है, जल्लीकट्टू सांडों को काबू में करने वाला पारंपरिक खेल है जो पोंगल त्योहार पर आयोजित होता है।