तमिलनाडु में ज़हरीली शराब पीने से 3 लोगों की हुई मौत, 4 पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
विल्लुपुरम (तमिलनाडु) में कथित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना के बाद 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया व मृतकों के परिजन को ₹10-₹10 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया। वहीं, मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।