तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवज़े का किया एलान
कृष्णागिरी (तमिलनाडु) में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट होने से 3 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजन को ₹2 लाख व घायलों को ₹50,000 का मुआवज़ा देने का एलान किया।